हिंदी दिवस समारोह

11th Sep, 2026
Image Post
0 Comments

हिंदी दिवस समारोह दिनांक: 11 सितंबर 2026 हमारे विद्यालय जे डी एस पाल अंग्रेज़ी माध्यम उच्च विद्यालय (सीबीएसई) में 11 सितंबर 2026 को हिंदी दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर हिंदी कविताएँ लिखीं और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या महोदया एवं पर्यवेक्षण प्रभारी महोदया ने हिंदी भाषा के महत्व और उसकी समृद्धि के बारे में महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक जानकारी दी। विद्यालय की विभागाध्यक्ष महोदया ने भी हिंदी दिवस के अवसर पर एक सुंदर कविता प्रस्तुत की। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, सम्मान और प्रेम की भावना विकसित करने वाला एक ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक आयोजन रहा।

Notice Board

Related News

22nd Jul, 2024

Rainy day

31st Aug, 2024

Poem Competition